फिर लेवियों के कुलों में के गेर्शोनियों को मनश्शे के आधे गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर बाशान का गोलान और बेशतरा; ये दो नगर दिए गए।
Cross references
अर्थात् जब मूसा ने ऐमोरियों के राजा हेशबोनवासी सीहोन और बाशान के राजा अशतारोतवासी ओग को एद्रेई में मार डाला,
अर्थात् रूबेनियों का बेसेर नगर जो जंगल के समथर देश में है, और गादियों के गिलाद का रामोत, और मनश्शेइयों के बाशान का गोलान।
और यरीहो के पास के यरदन के पूर्व की ओर उन्हों ने रूबेन के गोत्रा के भाग में बसेरे को, जो जंगल में चौरस भूमि पर बसा हुआ है, और गाद के गोत्रा के भाग में गिलाद के रमोत को, और मनश्शे के गोत्रा के भाग में बाशान के गालान को ठहराया।
और गेर्शोनियों को इस्साकार के गोत्रा के कुलों, और आशेर, और नप्ताली के गोत्रों के भागों में से, और मनश्शे के उस आधे गोत्रा के भागों में से भी जो बाशान में था चिट्ठी डाल डालकर तेरह नगर दिए गए।।
शेमेर महली का, महली मूशी का, मूशी मरारी का, और मरारी लेवी का पुत्रा था।
फिर गेश मियों को मनश्शे के आधे गोत्रा के कुल में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत बाशान का गोलान और अशतारोत।