Home Bibles ☰ Books यहोशू 16:2 · हिन्दी बाइबिल
यहोशू 16:2 · हिन्दी बाइबिल

वहां से वह लूज तक पहुंचा, और एरेकियों के सिवाने होते हुए अतारोत पर जा निकला;

Cross references

उत्पत्ति 28:19

और उस ने उस स्थान का नाम बेतेल रखा; पर उस नगर का नाम पहिले लूज था।

यहोशू 18:13

वहां से वह लूज को पहुंचा (जो बेतेल भी कहलाता है), और लूज की दक्खिन अलंग से होते हुए निचले बेथोरोन की दक्खिन ओर के पहाड़ के पास हो अत्रोतस्रार को उतर गया।

न्यायियों 1:22

फिर यूसुफ के घराने ने बेतेल पर चढ़ाई की; और यहोवा उनके संग था।

न्यायियों 1:23

और यूसुफ के घराने ने बेतेल का भेद लेने को लोग भेजे। (और उस नगर का नाम पूर्वकाल में लूज था।)

2 शमूएल 15:32

जब दाऊद चोटी तक पहुंचा, जहां परमेश्वर को दणडवत् किया करते थे, तब एरेकी हूशै अंगरखा फाड़े, सिर पर मिट्टी डाले हुए उस से मिलने को आया।

2 शमूएल 15:37

और दाऊद का मित्रा, हूशै, नगर को गया, और अबशालोम भी यरूशलेम में पहुंच गया।

2 शमूएल 16:16

जब दाऊद का मित्रा एरेकी हूशै अबशालोम के पास पहुंचा, तब हूशै ने अबशालोम से कहा, राजा चिरंजीव रहे ! राजा चिरंजीव रहे !

1 इतिहास 27:33

और अहीतोपेल राजा का मंत्री था, और एरेकी हूशै राजा का मित्रा था।

Interlinear

Choose Theme