यूहन्ना 8:30 · हिन्दी बाइबिल
वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया।।
Cross references
यूहन्ना 2:23
जब वह यरूशलेम में फसह के समय पर्ब्ब में था, तो बहुतों ने उन चिन्हों को जो वह दिखाता था देखकर उसके नाम पर विश्वास किया।
यूहन्ना 6:14
तब जो आश्चर्य कर्म उस ने कर दिखाया उसे वे लोग देखकर कहने लगे; कि वह भविष्यद्वक्ता जो जगत में आनेवाला था निश्चय यही है।
यूहन्ना 7:31
और भीड़ में से बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया, और कहने लगे, कि मसीह जब आएगा, तो क्या इस से अधिक आश्चर्यकर्म दिखाएगा जो इस ने दिखाए?
यूहन्ना 10:42
और वहां बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया।।
यूहन्ना 11:45
तब जो यहूदी मरियम के पास आए थे, और उसका यह काम देखा था, उन में से बहुतों ने उस पर विश्वास किया।