Home Bibles ☰ Books यूहन्ना 19:39 · हिन्दी बाइबिल
यूहन्ना 19:39 · हिन्दी बाइबिल

निकुदेमुस भी जो पहिले यीशु के पास रात को गया था पचास सेर के लगभग मिला हुआ गन्धरस और एलवा ले आया।

Cross references

2 इतिहास 16:14

तब उसको उसी की कब्र में जो उस ने दाऊदपुर में खुदवा ली थी, मिट्टी दी गई; और वह सुगन्धद्ररयों और गंधी के काम के भांति भांति के मसालों से भरे हुए एक बिछौने पर लिटा दिया गया, और बहुत सा सुगन्धद्ररय उसके लिये जलाया गया।

भजन संहिता 45:8

तेरे सारे वस्त्रा, गन्धरस, अगर, और तेल से सुगन्धित हैं, तू हाथीदांत के मन्दिरों में तारवाले बाजों के कारण आनन्दित हुआ है।

नीतिवचन 7:17

मैं ने अपने बिछौने पर गन्घरस, अगर और दालचीनी छिड़की है।

श्रेष्ठगीत 4:6

जब तक दिन ठण्डा न हो, और छाया लम्बी होते होते मिट न जाए, तब तक मैं शीघ्रता से गन्धरस के पहाड़ और लोबान की पहाड़ी पर चला जाऊंगा।

श्रेष्ठगीत 4:14

जटामासी और केसर, लोबान के सब भांति के पेड़, मुश्क और दालचीनी, गन्धरस, अगर, आदि सब मुख्य मुख्य सुगन्धद्रव्य होते हैं।

मत्ती 12:20

वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा; और धूआं देती हुई बत्ती को न बुझाएगा, जब तक न्याय को प्रबल न कराए।

मत्ती 19:30

परन्तु बहुतेरे जो पहिले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, पहिले होंगे।।

मरकुस 16:1

जब सब्त का दिन बीत गया, तो मरियम मगदलीनी और याकूब की माता मरियम और शलोमी ने सुगन्धित वस्तुएं मोल ली, कि आकर उस पर मलें।

यूहन्ना 3:1

फरीसियों में से नीकुदेमुस नाम एक मनुष्य था, जो यहूदियों का सरदार था।

यूहन्ना 7:50

नीकुदेमुस ने, (जो पहिले उसके पास आया था और उन में से एक था), उन से कहा।

यूहन्ना 12:7

यीशु ने कहा, उसे मेरे गाड़े जाने के दिन के लिये रहने दे।

Interlinear

Choose Theme