योएल 1:20 · हिन्दी बाइबिल
वन- पशु भी तेरे लिये हांफते हैं, क्योंकि जल के सोते सूख गए, और जंगल की चराइयां आग का कौर हो गईं।।
Cross references
1 राजा 17:7
कुछ दिनों के बाद उस देश में वर्षा न होने के कारण नाला सूख गया।
1 राजा 18:5
और अहाब ने ओबद्याह से कहा, कि देश में जल के सब सोतों और सब नदियों के पास जा, कदाचित इतनी घास मिले कि हम घेड़ों और खच्चरों को जीवित बचा सकें,
अय्यूब 38:41
फिर जब कौवे के बच्चे ईश्वर की दोहाई देते हुए निराहार उड़ते फिरते हैं, तब उनको आहार कौन देता है?
भजन संहिता 104:21
जवान सिंह अहेर के लिये गरजते हैं, और ईश्वर से अपना आहार मांगते हैं।
भजन संहिता 145:15
सभों की आंखें तेरी ओर लगी रहती हैं, और तू उनको आहार समय पर देता है।
भजन संहिता 147:9
वह पशुओं को और कौवे के बच्चों को जो पुकारते हैं, आहार देता है।