Home Bibles अय्यूब 9:21 · हिन्दी बाइबिल
अय्यूब 9:21 · हिन्दी बाइबिल

मैं खरा तो हूँ, परन्तु अपना भेद नहीं जानता; अपने जीवन से मुझे घृण आती है।

Cross references

अय्यूब 1:1

ऊज़ देश में अरयूब नाम एक पुरूष था; वह खरा और सीधा था और परमेश्वर का भय मानता और बुराई से परे रहता था।

अय्यूब 7:15

यहां तक कि मेरा जी फांसी को, और जीवन से मृत्यु को अधिक चाहता है।

अय्यूब 7:16

मुझे अपने जीवन से घृणा आती है; मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता। मेरा जीवनकाल सांस सा है, इसलिये मुझे छोड़ दे।

अय्यूब 7:21

और तू क्यों मेरा अपराध क्षमा नहीं करता? और मेरा अधर्म क्यों दूर नहीं करता? अब तो मैं मिट्टी में सो जाऊंगा, और तू मुझे यत्न से ढूंढ़ेगा पर मेरा पता नहीं मिलेगा।

भजन संहिता 139:23

हे ईश्वर, मुझे जांचकर जान ले! मुझे परखकर मेरी चिन्ताओं को जान ले!

नीतिवचन 28:26

जो अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; और जो बुद्धि से चलता है, वह बचता है।

यिर्मयाह 17:9

मन तो सब वस्तुओं से अधिक धोख देनेवाला होता है, उस में असाध्य रोग लगा है; उसका भेद कौन समझ सकता है?

1 कुरिन्थियों 4:4

क्योंकि मेरा मन मुझे किसी बात में दोषी नहीं ठहराता, परन्तु इस से मैं निर्दोष नहीं ठहरता, क्योंकि मेरा परखने वाला प्रभु है।

1 यूहन्ना 3:20

क्योंकि परमेश्वर हमारे मन से बड़ा है; और सब कुछ जानता है।

Interlinear

Choose Theme