Home Bibles ☰ Books अय्यूब 9:18 · हिन्दी बाइबिल
अय्यूब 9:18 · हिन्दी बाइबिल

वह मुझे सांस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है।

Cross references

रूत 1:20

उस ने उन से कहा, मुझे नाओमी न कहो, मुझे मारा कहो, क्योंकि सर्वशक्तिमान् ने मुझ को बड़ा दु:ख दिया है।

अय्यूब 3:20

दु:खियों को उजियाला, और उदास मनवालों को जीवन क्यों दिया जाता है?

अय्यूब 7:19

तू कब तक मेरी ओर आंख लगाए रहेगा, और इतनी देर के लिये भी मुझे न छोड़ेगा कि मैं अपना थूक निगल लूं?

अय्यूब 27:2

मैं ईश्वर के जीवन की शपथ खाता हूँ जिस ने मेरा न्याय बिगाड़ दिया, अर्थात् उस सर्वशक्तिमान के जीवन की जिस ने मेरा प्राण कड़ुआ कर दिया।

भजन संहिता 39:13

आह! इस से पहिले कि मैं यहां से चला जाऊं और न रह जाऊं, मुझे बचा ले जिस से मैं प्रदीप्त जीवन प्राप्त करूं!

भजन संहिता 88:7

तेरी जलजलाहट मुझी पर बनी हुई है, और तू ने अपने सब तरंगों से मुझे दु:ख दिया है;

भजन संहिता 88:15

मैं बचपन ही से दु:खी वरन अधमुआ हूं, तुझ से भय खाते मैं अति व्याकुल हो गया हूं।

यिर्मयाह 9:14

वरन वे उपने हठ पर बाल नाम देवताओं के पीछे चले, जैसा उनके पुरखाओं ने उनको सिखलाया।

विलापगीत 3:3

उसका हाथ दिन भर मेरे ही विरूद्ध उठता रहता है।

विलापगीत 3:15

उस ने मुझे कठिन दु:ख से भर दिया, और नागदौना पिलाकर तृप्त किया है।

विलापगीत 3:18

इसलिऐ मैं ने कहा, मेरा बल नाश हुआ, और मेरी आश जो यहोवा पर थी, वह टूट गई है।

इब्रानियों 12:11

और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तौभी जो उस को सहते सहते पक्के हो गए हैं, पीछे उन्हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है।

Interlinear

Choose Theme