Home Bibles ☰ Books अय्यूब 34:19 · हिन्दी बाइबिल
अय्यूब 34:19 · हिन्दी बाइबिल

ईश्वर तो हाकिमों का पक्ष नहीं करता और धनी और कंगाल दोनों को अपने बनाए हुए जानकर उन में कुछ भेद नहीं करता।

Cross references

निर्गमन 30:15

जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्चित्त के निमित्त यहोवा की भेंट दी जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें, और न कंगाल लोग उस से कम दें।

लैव्यव्यवस्था 19:15

न्याय में कुटिलता न करना; और न तो कंगाल का पक्ष करना और न बड़े मनुष्यों का मुंह देखा विचार करना; उस दूसरे का न्याय धर्म से करना।

व्यवस्थाविवरण 10:17

क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा वही ईश्वरों का परमेश्वर और प्रभुओं का प्रभु है, वह महान् पराक्रमी और भय योग्य ईश्वर है, जो किसी का पक्ष नहीं करता और न घूस लेता है।

2 इतिहास 19:7

अब यहोवा का भय तुम में बना रहे; चौकसी से काम करना, क्योंकि हमारे परमेश्वर यहोवा में कुछ कुटिलता नहीं है, और न वह किसी का पक्ष करता और न घूस लेता है।

अय्यूब 10:3

क्या तुझे अन्धेर करना, और दुष्टों की युक्ति को सुफल करके अपने हाथों के बनाए हुए को निकम्मा जानना भला लगता है?

अय्यूब 12:19

वह याजकों को लूटकर बन्धुआई में ले जाता और सामर्थियों को उलट देता है।

अय्यूब 12:21

वह हाकिमों को अपमान से लादता, और बलवानों के हाथ ढीले कर देता है।

अय्यूब 13:8

क्या तुम उसका पक्षपात करोगे? और ईश्वर के लिये मुक मा चलाओगे।

अय्यूब 31:15

क्या वह उसका बनानेवाला नहीं जिस ने मुझे गर्भ में बनाया? क्या एक ही ने हम दोनों की सूरत गर्भ में न रची थी?

अय्यूब 36:19

क्या तेरा रोना वा तेरा बल तुझे दु:ख से छुटकारा देगा?

भजन संहिता 2:2

यहोवा के और उसके अभिषिक्त के विरूद्ध पृथ्वी के राजा मिलकर, और हाकिम आपस में सम्मति करके कहते हैं, कि

भजन संहिता 49:6

जो अपनी सम्पत्ति पर भरोसा रखते, और अपने धन की बहुतायत पर फूलते हैं,

नीतिवचन 14:31

जो कंगाल पर अंधेर करता, वह उसके कर्ता की निन्द करता है, परन्तु जो दरिद्र पर अनुग्रह करता, वह उसकी महिमा करता है।

Interlinear

Choose Theme