Home Bibles ☰ Books अय्यूब 33:3 · हिन्दी बाइबिल
अय्यूब 33:3 · हिन्दी बाइबिल

मेरी बातें मेरे मन की सिधाई प्रगट करेंगी; जो ज्ञान मैं रखता हूं उसे खराई के साथ कहूंगा।

Cross references

अय्यूब 6:28

इसलिये अब कृपा करके मुझे देखो; निश्चय मैं तुम्हारे साम्हने कदापि झूठ न बोलूंगा।

अय्यूब 15:2

क्या बुध्दिमान को उचित है कि अज्ञानता के साथ उत्तर दे, वा उपने अन्तेकरण को पूरबी पवन से भरे?

अय्यूब 27:4

मैं यह कहता हूँ कि मेरे मुंह से कोई कुटिल बात न निकलेगी, और न मैं कपट की बातें बोलूंगा।

अय्यूब 32:21

न मैं किसी आदमी का पक्ष करूंगा, और न मैं किसी मनुष्य को चापलूसी की पदवी दूंगा।

अय्यूब 32:22

क्योंकि मुझे तो चापलूसी करना आता ही नहीं नहीं तो मेरा सिरजनहार क्षण भर में मुझे उठा लेता।

अय्यूब 36:3

मैं अपने ज्ञान की बात दूर से ले आऊंगा, और अपने सिरजनहार को धम ठहराऊंगा।

अय्यूब 38:2

यह कौन है जो अज्ञानता की बातें कहकर युक्ति को बिगाड़ना चाहता है?

भजन संहिता 37:30

धर्मी अपने मुंह से बुद्धि की बातें करता, और न्याय का वचन कहता है।

नीतिवचन 4:2

क्योंकि मैं ने तुम को उत्तम शिक्षा दी है; मेरी शिक्षा को न छोड़ो।

नीतिवचन 8:7

क्योंकि मुझ से सच्चाई की बातों का वर्णन होगा; दुष्टता की बातों से मुझ को घृणा आती है।।

नीतिवचन 15:2

बुद्धिमान ज्ञान का ठीक बखान करते हैं, परन्तु मूर्खों के मुंह से मूढ़ता उबल आती है।

नीतिवचन 15:7

बुद्धिमान लोग बातें करने से ज्ञान को फैलाते हैं, परन्तु मूर्खों का मन ठीक नहीं रहता।

नीतिवचन 20:15

सोना और बहुत से मूंगे तो हैं; परन्तु ज्ञान की बातें अनमोल मणी ठहरी हैं।

1 थिस्सलुनीकियों 2:3

क्योंकि हमारा उपदेश न भ्रम से है और न अशुद्धता से, और न छल के साथ है।

Interlinear

Choose Theme