अय्यूब 32:15 · हिन्दी बाइबिल
वे विस्मित हुए, और फिर कुछ उत्तर नहीं दिया; उन्हों ने बातें करना छोड़ दिया।
Cross references
अय्यूब 6:24
मुझे शिक्षा दो और मैं चुप रहूंगा; और मुझे समझाओ, कि मैं ने किस बान में चूक की है।
अय्यूब 29:22
जब मैं बोल चुकता था, तब वे और कुछ न बोलते थे, मेरी बातें उन पर मेंह की ताई बरसा करती थीं।
मत्ती 7:23
तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करनेवालों, मेरे पास से चले जाओ।
मत्ती 22:22
यह सुनकर उन्हों ने अचम्भा किया, और उसे छोड़कर चले गए।।
मत्ती 22:26
इसी प्रकार दूसरे और तीसरे ने भी किया, और सातों तक यही हुआ।
मत्ती 22:34
जब फरीसियों ने सुना, कि उस ने सदूकियों का मुंह बन्द कर दिया; तो वे इकट्ठे हुए।
मत्ती 22:46
उसके उत्तर में कोई भी एक बात न कह सका; परन्तु उस दिन से किसी को फिर उस से कुछ पूछने का हियाव न हुआ।।