Home Bibles ☰ Books अय्यूब 21:2 · हिन्दी बाइबिल
अय्यूब 21:2 · हिन्दी बाइबिल

चित्त लगाकर मेरी बात सुनो; और तुम्हारी शान्ति यही ठहरे।

Cross references

न्यायियों 9:7

इसका समाचार सुनकर योताम गरिज्जीम पहाड़ की चोटी पर जाकर खड़ा हुआ, और ऊंचे स्वर से पुकारा के कहने लगा, हे शकेम के मनुष्यों, मेरी सुनो, इसलिये कि परमेश्वर तुम्हारी सुनें।

अय्यूब 13:3

मैं तो सर्वशक्तिमान से बातें करूंगा, और मेरी अभिलाषा ईश्वर से वादविवाद करने की है।

अय्यूब 13:6

मेरा विवाद सुनो, और मेरी बहस की बातों पर कान लगाओ।

अय्यूब 13:17

चित्त लगाकर मेरी बात सुनो, और मेरी बिनती तुम्हारे कान में पड़े।

अय्यूब 15:11

ईश्वर की शान्तिदायक बातें, और जो वचन तेरे लिये कोमल हैं, क्या ये तेरी दृष्टि में तुच्छ हैं?

अय्यूब 16:2

ऐसी बहुत सी बातें मैं सुन चुका हूँ, तुम सब के सब निकम्मे शान्तिदाता हो।

अय्यूब 18:2

तुम कब तक फन्दे लगा लगाकर वचन पकड़ते रहोगे? चित्त लगाओ, तब हम बोलेंगे।

अय्यूब 33:1

तौभी हे अरयूब ! मेरी बातें सुन ले, और मेरे सब वचनों पर कान लगा।

अय्यूब 33:31

हे अरयूब ! कान लगाकर मेरी सुन; चुप रह, मैं और बोलूंगा।

अय्यूब 34:2

हे बुध्दिमानो ! मेरी बातें सुनो, और हे ज्ञानियो ! मेरी बातों पर कान लगाओ;

यशायाह 55:2

जो भोजनवस्तु नहीं है, उसके लिये तुम क्यों रूपया लगाते हो, और, जिस से पेट नहीं भरता उसके लिये क्यों परिश्रम करते हो? मेरी ओर मन लगाकर सुनो, तब उत्तम वस्तुएं खाने पाओगे और चिकनी चिकनी वस्तुएं खाकर सन्तुष्ट हो जाओगे।

इब्रानियों 2:1

इस कारण चाहिए, कि हम उन बातों पर जो हम ने सुनी हैं और भी मन लगाएं, ऐसा न हो कि बहकर उन से दूर चले जाएं।

Interlinear

Choose Theme