Home Bibles ☰ Books अय्यूब 18:3 · हिन्दी बाइबिल
अय्यूब 18:3 · हिन्दी बाइबिल

हम लोग तुम्हारी दृष्टि में क्यों पशु के तुल्य समझे जाते, और अशुठ्ठ ठहरे हैं।

Cross references

अय्यूब 12:7

पशुओं से तो पूछ और वे तुझे दिखाएंगे; और आकाश के पक्षियों से, और वे तुझे बता देंगे।

अय्यूब 17:4

तू ने इनका मन समझने से रोका है, इस कारण तू इनको प्रबल न करेगा।

अय्यूब 17:10

तुम सब के सब मेरे पास आओ तो आओ, परन्तु मुझे तुम लोगों में एक भी बुध्दिमान न मिलेगा।

भजन संहिता 73:22

मैं तो पशु सरीखा था, और समझता न था, मैं तेरे संग रहकर भी, पशु बन गया था।

सभोपदेशक 3:18

मैं ने मन में कहा कि यह इसलिये होता है कि परमेश्वर मनुष्यों को जांचे और कि वे देख सकें कि वे पशु- समान हैं।

रोमियों 12:10

भाईचारे के प्रेम से एक दूसरे पर मया रखो; परस्पर आदर करने में एक दूसरे से बढ़ चलो।

Interlinear

Choose Theme