यिर्मयाह 37:16 · हिन्दी बाइबिल
यिर्मयाह उस तलघर में जिस में कई एक कोठरियां थीं, रहने लगा।
Cross references
उत्पत्ति 40:15
क्योंकि सचमुच इब्रानियों के देश से मुझे चुरा कर ले आए हैं, और यहां भी मै ने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसके कारण मैं इस कारागार में डाला जाऊं।
यिर्मयाह 38:6
तब उन्हों ने यिर्मयाह को लेकर राजपुत्रा मल्किरयाह के उस गड़हे में जो पहरे के आंगन में था, रस्सियों से उतारकर डाल दिया। और उस गड़हे मे पानी नहीं केवल दलदल था, और यिर्मयाह कीचड़ में धंस गया।
यिर्मयाह 38:10
तब राजा ने एबेदमेलेक कूशी को यह आज्ञा दी कि यहां से तीस पुरूष साथ लेकर यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को मरने से पहिले गड़हे में से निकाल।
विलापगीत 3:53
उन्हों ने मुझे गड़हे में डालकर मेरे जीवन का अन्त करने के लिये मेरे ऊपर पत्थर लुढ़काए हैं;
विलापगीत 3:55
हे यहोवा, गहिरे गड़हे में से मैं ने तुझ से प्रार्थना की;