Home Bibles उत्पत्ति 7:13 · हिन्दी बाइबिल
उत्पत्ति 7:13 · हिन्दी बाइबिल

ठीक उसी दिन नूह अपने पुत्रा शेम, हाम, और येपेत, और अपनी पत्नी, और तीनों बहुओं समेत,

Cross references

उत्पत्ति 5:32

और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया।।

उत्पत्ति 6:10

और नूह से, शेम, और हाम, और येपेत नाम, तीन पुत्रा उत्पन्न हुए।

उत्पत्ति 6:18

परन्तु तेरे संग मै वाचा बान्धता हूं : इसलिये तू अपने पुत्रों, स्त्री, और बहुओं समेत जहाज में प्रवेश करना।

उत्पत्ति 7:1

और यहोवा ने नूह से कहा, तू अपने सारे घराने समेत जहाज में जा; क्योंकि मै ने इस समय के लोगों में से केवल तुझी को अपनी दृष्टि में धर्मी देखा है।

उत्पत्ति 7:7

नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जलप्रलय से बचने के लिये जहाज में गया।

उत्पत्ति 8:14

और दूसरे महीने के सताईसवें दिन को पृथ्वी पूरी रीति से सूख गई।।

उत्पत्ति 9:18

नूह के जो पुत्रा जहाज़ में से निकले, वे शेम, हाम, और येपेत थे : और हाम तो कनान का पिता हुआ।

उत्पत्ति 10:1

नूह के पुत्रा जो शेम, हाम और येपेत थे उनके पुत्रा जलप्रलय के पश्चात् उत्पन्न हुए : उनकी वंशावली यह है।।

उत्पत्ति 10:6

फिर हाम के पुत्रा : कूश, और मि , और फूत और कनान हुए।

उत्पत्ति 10:21

फिर शेम, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरूष हुआ, और जो येपेत का ज्येष्ठ भाई था, उसके भी पुत्रा उत्पन्न हुए।

न्यायियों 21:22

और जब उनके पिता वा भाई हमारे पास झगड़ने को आएंगे, तब हम उन से कहेंगे, कि अनुग्रह करके उनको हमें दे दो, क्योंकि लड़ाई के समय हम ने उन में से एक एक के लिये स्त्री नहीं बचाई; और तुम लोगों ने तो उनको ब्याह नहीं दिया, नहीं तो तुम अब दोषी ठहरते।

1 इतिहास 1:4

नूह, शेम, हाम और येपेत ।

इब्रानियों 11:7

विश्वास ही से नूह ने उन बातों के विषय में जो उस समय दिखाई न पड़ती थीं, चितौनी पाकर भक्ति के साथ अपने घराने के बचाव के लिये जहाज बनाया, और उसके द्वारा उस ने संसार को दोषी ठहराया; और उस धर्म का वारिस हुआ, जो विश्वास से होता है।

1 पतरस 3:20

जिन्हों ने उस बीते समय में आज्ञा न माना जब परमेश्वर नूह के दिनों में धीरज धरकर ठहरा रहा, और वह जहाज बन रहा था, जिस में बैठकर थोड़े लोग अर्थात् आठ प्राणी पानी के द्वारा बच गए।

2 पतरस 2:5

और प्रथम युग के संसार को भी न छोड़ा, बरन भक्तिहीन संसार पर महा जल- प्रलय भेजकर धर्म के प्रचारक नूह समेत आठ व्यक्तियों को बचा लिया।

Interlinear

Choose Theme