उत्पत्ति 48:13 · हिन्दी बाइबिल
तब यूसुफ ने उन दोनों को लेकर, अर्थात् एप्रैम को अपने दहिने हाथ से, कि वह इस्राएल के बाएं हाथ पड़े, और मनश्शे को अपने बाएं हाथ से, कि इस्राएल के दहिने हाथ पड़े, उन्हें उसके पास ले गया।
Cross references
उत्पत्ति 41:51
और यूसुफ ने अपने जेठे का नाम यह कहके मनश्शे रखा, कि परमेश्वर ने मुझ से सारा क्लेश, और मेरे पिता का सारा घराना भुला दिया है।
उत्पत्ति 46:20
और मि देश में ओन के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से यूसुफ के ये पुत्रा उत्पन्न हुए, अर्थात् मनश्शे और एप्रैम।
गिनती 26:28
और यूसुफ के पुत्रा जिस से उनके कुल निकले वे मनश्शे और एप्रैम थे।
मत्ती 25:33
और वह भेड़ों को अपनी दहिनी ओर और बकरियों को बाई और खड़ी करेगा।