Cross references
और राहेल ने कहा, परमेश्वर ने मेरा न्याय चुकाया और मेरी सुनकर मुझे एक पुत्रा दिया : इसलिये उस ने उसका नाम दान रखा।
और राहेल की लौन्डी बिल्हा के पुत्रा ये थे; अर्थात् दान, और नप्ताली।
दान इस्राएल का एक गोत्रा होकर अपने जातिभाइयों का न्याय करेगा।।
दान के गोत्रा में से अम्मीश ै का पुत्रा अहीऐजेर;
और दान के वंश के जितने पुरूष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष वा उस से अधिक अवस्था के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे अपने अपने नाम से गिने गए:
फिर दानियों की छावनी जो सब छावनियों के पीछे थी, उसके झंडे का प्रस्थान हुआ, और वे भी दल बना कर चले; और उनका सेनापति अम्मीश ै का पुत्रा अखीआज़र था।
और दान का पुत्रा जिस से उनका कुल निकला यह था; अर्थात् शूहाम, जिस से शूहामियों का कुल चला। और दान का कुल यही था।
फिर दान के विषय में उस ने कहा, दान तो बाशान से कूदनेवाला सिंह का बच्चा है।।
यूसुफ, बिन्यामीन, नन्ताली, गाद और आशेर।
और ईर के पुत्रा शुप्पीम और हुप्पीम और अहेर के पुत्रा हूशी थे।
और दानियों में से लड़ने के लिये पांति बान्धनेवाले अठाईस हजार छे सौ आए।