Home Bibles ☰ Books यहेजकेल 42:3 · हिन्दी बाइबिल
यहेजकेल 42:3 · हिन्दी बाइबिल

भीतरी आंगन के बीस हाथ साम्हने और बाहरी आंगन के फर्श के साम्हने तीनों महलों में छज्जे थे।

Cross references

2 इतिहास 7:3

और जब आग गिरी और यहोवा का तेज भवन पर छा गया, तब सब इस्राएली देखते रहे, और फर्श पर झुककर अपना अपना मुंह भूमि की ओर किए हुए दणडवत किया, और यों कहकर यहोवा का धन्यवाद किया कि, वह भला है, उसकी करूणा सदा की है।

श्रेष्ठगीत 1:17

हमारे घर के बरगे देवदार हैं और हमारी छत की कड़ियां सनौवर हैं।।

श्रेष्ठगीत 7:5

तेरा सिर तुझ पर कर्मेल के समान शोभायमान है, और तेरे सर की लटें अर्गवानी रंग के वस्त्रा के तुल्य है; राजा उन लआओं में बंधुआ हो गया है।

यहेजकेल 40:17

तब वह मुझे बाहरी आंगन में ले गया; और उस आंगन के चारों ओर कोठरियां थीं; और एक फर्श बना हुआ था; जिस पर तीस कोठरियां बनी थीं।

यहेजकेल 41:10

बाहरी कोठरियों के बीच बीच भवन के आस पास बीस हाथ का अन्तर था।

यहेजकेल 41:15

फिर उस ने पीछे के आंगन के साम्हने की भीत की लम्बाई जिसके दोनों ओर छज्जे थे, मापकर सौ हाथ की पाई; और भीतरी भवन और आंगन के ओसारों को भी मापा।

यहेजकेल 42:5

और उपरली कोठरियां छोटी थीं, अर्थात् छज्जों के कारण वे निचली और बिचली कोठरियों से छोटी थीं।

Interlinear

Choose Theme