Home Bibles यहेजकेल 17:6 · हिन्दी बाइबिल
यहेजकेल 17:6 · हिन्दी बाइबिल

और वह उगकर छोटी फैलनेवाली अंगूर की लता हो गई जिसकी डालियां उसकी ओर झुकीं, और उसकी सोर उसके नीचे फैलीं; इस प्रकार से वह अंगूर की लता होकर कनखा फोड़ने और पत्तों से भरने लगी।

Cross references

2 इतिहास 36:10

नये वर्ष के लगते ही नबूकदनेस्सर ने लोगों को भेजकर, उसे और यहोवा के भवन के मनभावने पात्रों को बाबेल में मंगवा लिया, और उसके भाई सिदकिरयाह को यहूदा और यरूशलेम पर राजा नियुक्त किया।

नीतिवचन 16:18

विनाश से पहिले गर्व, और ठोकर खाने से पहिले घमण्ड होता है।

यहेजकेल 17:14

कि वह राज्य निर्बल रहे और सिर न उठा सके, वरन वाचा पालने से स्थिर रहे।

यहेजकेल 19:10

तेरी माता जिस से तू अत्पन्न हुआ, वह तीर पर लगी हुई दाखलता के समान थी, और गहिरे जल के कारण फलों और शाखाओं से भरी हुई थी।

Interlinear

Choose Theme