एस्तेर 1:9 · हिन्दी बाइबिल
रानी बशती ने भी राजा क्षयर्ष के भवन में स्त्रियों की जेवनार की।
Cross references
एस्तेर 5:4
एस्तेर ने कहा, यदि राजा को स्वीकार हो, तो आज हामान को साथ लेकर उस जेवनार में आए, जो मैं ने राजा के लिये तैयार की है।
एस्तेर 5:8
कि यदि राजा मुझ पर प्रसन्न है और मेरा निवेदन सुनना और जो वरदान मैं मांगूं वही देना राजा को स्वीकार हो, तो राजा और हामान कल उस जेवनार में आएं जिसे मैं उनके लिये करूंगी, और कल मैं राजा के इस वचन के अनुसार करूंगी।