Home Bibles ☰ Books व्यवस्थाविवरण 7:11 · हिन्दी बाइबिल
व्यवस्थाविवरण 7:11 · हिन्दी बाइबिल

इसलिये इन आज्ञाओं, विधियों, और नियमों को, जो मैं आज तुझे चिताता हूं, मानने में चौकसी करना।।

Cross references

व्यवस्थाविवरण 4:1

अब, हे इस्राएल, जो जो विधि और नियम मैं तुम्हें सिखाना चाहता हूं उन्हें सुन लो, और उन पर चलो; जिस से तुम जीवित रहो, और जो देश तुम्हारे पितरों का परमेश्वर यहोवा तुम्हें देता है उस में जाकर उसके अधिकारी हो जाओ।

व्यवस्थाविवरण 4:5

सुनो, मैं ने तो अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार तुम्हें विधि और नियम सिखाए हैं, कि जिस देश के अधिकारी होने जाते हो उस में तुम उनके अनुसार चलो।

व्यवस्थाविवरण 5:32

इसलिये तुम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार करने में चौकसी करना; न तो दहिने मुड़ना और न बांए।

व्यवस्थाविवरण 8:11

इसलिये सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि अपने परमेश्वर यहोवा को भूलकर उसकी जो जो आज्ञा, नियम, और विधि, मैं आज तुझे सुनाता हूं उनका मानना छोड़ दे;

यूहन्ना 14:15

यदि तुम मुझ से प्रेम रखते हो, तो मेरी आज्ञाओं को मानोगे।

Interlinear

Choose Theme