Home Bibles ☰ Books व्यवस्थाविवरण 4:8 · हिन्दी बाइबिल
व्यवस्थाविवरण 4:8 · हिन्दी बाइबिल

फिर कौन ऐसी बड़ी जाति है जिसके पास ऐसी धर्ममय विधि और नियम हों, जैसी कि यह सारी व्यवस्था जिसे मैं आज तुम्हारे साम्हने रखता हूं?

Cross references

व्यवस्थाविवरण 10:12

और अब, हे इस्राएल, तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से इसके सिवाय और क्या चाहता है, कि तू अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और उसके सारे मार्गों पर चले, उस से प्रेम रखे, और अपने पूरे मन और अपने सारे प्राण से उसकी सेवा करे,

नहेमायाह 9:13

फिर तू ने सीनै पर्वत पर उतरकर आकाश में से उनके साथ बातें की, और उनको सीधे नियम, सच्ची व्यवस्था, और अच्छी विधियां, और आज्ञाएं दीं।

भजन संहिता 19:7

यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;

भजन संहिता 119:86

तेरी सब आज्ञाएं विश्वासयोग्य हैं; वे लोग झूठ बोलते हुए मेरे पीछे पड़े हैं; तू मेरी सहायता कर!

भजन संहिता 119:96

जितनी बातें पूरी जान पड़ती हैं, उन सब को तो मैं ने अधूरी पाया है, परन्तु तेरी आज्ञा का विस्तार बड़ा है।।

भजन संहिता 119:127

इस कारण मैं तेरी आज्ञाओं को सोने से वरन कुन्दन से भी अधिक प्रिय मानता हूं।

भजन संहिता 119:138

तू ने अपनी चितौनियों को धर्म और पूरी सत्यता से कहा है।

भजन संहिता 147:19

वह याकूब को अपना वचन, और इस्राएल को अपनी विधियां और नियम बताता है।

भजन संहिता 147:20

किसी और जाति से उस ने ऐसा बर्ताव नहीं किया; और उसके नियमों को औरों ने नहीं जाता।। याह की स्तुति करो।

यशायाह 42:21

यहोवा को अपनी धार्मिकता के निमित्त ही यह भाया है कि व्यवस्था की बड़ाई अधिक करे।

रोमियों 7:12

इसलिये व्यवस्था पवित्रा है, और आज्ञा भी ठीक और अच्छी है।

2 तीमुथियुस 3:16

हर एक पवित्राशास्त्रा परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है।

Interlinear

Choose Theme