Home Bibles ☰ Books व्यवस्थाविवरण 19:16 · हिन्दी बाइबिल
व्यवस्थाविवरण 19:16 · हिन्दी बाइबिल

यदि कोई झूठी साक्षी देनेवाला किसी के विरूद्ध याहोवा से फिर जाने की साक्षी देने को खड़ा हो,

Cross references

निर्गमन 23:1

झूठी बात न फैलाना। अन्यायी साक्षी होकर दुष्ट का साथ न देना।

व्यवस्थाविवरण 5:20

तू किसी के विरूद्ध झूठी साक्षी न देना।।

1 राजा 21:10

तब दो नीच जनों को उसके साम्हने बैठाना जो साक्षी देकर उस से कहें, तू ने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की। नब नुम लोग उसे बाहर ले जाकर उसको पत्थरवाह करना, कि वह मर जाए।

भजन संहिता 27:12

मुझ को मेरे सतानेवालों की इच्छा पर न छोड़, क्योंकि झूठे साक्षी जो उपद्रव करने की धुन में हैं मेरे विरूद्ध उठे हैं।।

भजन संहिता 35:11

झूठे साक्षी खड़े होते हैं; और जो बात मैं नहीं जानता, वही मुझ से पूछते हैं।

मरकुस 14:55

महायाजक और सारी महासभा यीशु के मार डालने के लिये उसके विरोध में गवाही की खोज में थे, पर न मिली।

प्रेरितों के काम 6:13

और झूठे गवाह खड़े किए, जिन्हों ने कहा कि यह मनुष्य इस पवित्रा स्थान और व्यवस्था के विरोध में बोलना नहीं छोड़ता।

Interlinear

Choose Theme