Home Bibles प्रेरितों के काम 7:11 · हिन्दी बाइबिल
प्रेरितों के काम 7:11 · हिन्दी बाइबिल

तब मिसर और कनान के सारे देश में अकाल पडा; जिस से भारी क्लेश हुआ, और हमारे बापदादों को अन्न नहीं मिलता था।

Cross references

उत्पत्ति 41:54

और यूसुफ के कहने के अनुसार सात वर्षों के लिये अकाल आरम्भ हो गया। और सब देशों में अकाल पड़ने लगा; परन्तु सारे मि देश में अन्न था।

उत्पत्ति 42:5

और वह फिर सो गया और दूसरा स्वप्न देखा, कि एक डंठी में से सात मोटी और अच्छी अच्छी बालें निकलीं।

उत्पत्ति 43:1

और अकाल देश में और भी भयंकर होता गया।

उत्पत्ति 45:5

अब तुम लोग मत पछताओ, और तुम ने जो मुझे यहां बेच डाला, इस से उदास मत हो; क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हारे प्राणों को बचाने के लिये मुझे आगे से भेज दिया है।

उत्पत्ति 45:11

और अकाल के जो पांच वर्ष और होंगे, उन में मै वहीं तेरा पालन पोषण करूंगा; ऐसा न हो कि तू, और तेरा घराना, वरन जितने तेरे हैं, सो भूखों मरें।

उत्पत्ति 47:13

और उस सारे देश में खाने को कुछ न रहा; क्योंकि अकाल बहुत भारी था, और अकाल के कारण मि और कनान दोनों देश नाश हो गए।

भजन संहिता 105:16

फिर उस ने उस देश में अकाल भेजा, और अन्न के सब आधार को दूर कर दिया।

Interlinear

Choose Theme