प्रेरितों के काम 28:9 · हिन्दी बाइबिल
जब ऐसा हुआ, तो उस टापू के बाकी बीमार आए, और चंगे किए गए।
Cross references
मत्ती 4:24
और सारे सूरिया में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो नाना प्रकार की बीमारियों और दुखों में जकड़े हुए थे, और जिन में दुष्टात्माएं थीं और मिर्गीवालों और झोले के मारे हुओं को उसके पास लाए और उस ने उन्हें चंगा किया।
मरकुस 6:54
और जब वे नाव पर से उतरे, तो लोग तुरन्त उस को पहचान कर।
प्रेरितों के काम 5:12
और प्रेरितों के हाथों से बहुत चिन्ह और अद्भुत काम लोगों के बीच में दिखाए जाते थे, (और वे सब एक चित्त होकर सुलैमान के ओसारे में इकट्ठे हुआ करते थे।
प्रेरितों के काम 5:15
यहां तक कि लोग बीमारों को सड़कों पर ला लाकर, खाटों और खटोलों पर लिटा देते थे, कि जब पतरस आए, तो उस की छाया ही उन में से किसी पर पड़ जाए।