Home Bibles प्रेरितों के काम 28:6 · हिन्दी बाइबिल
प्रेरितों के काम 28:6 · हिन्दी बाइबिल

परन्तु वे बाट जोहते थे, कि वह सूज जाएगा, या एकाएक गिरके मर जाएगा, परन्तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे, और देखा, कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो और ही विचार कर कहा; यह तो कोई देवता है।।

Cross references

मत्ती 21:9

और जो भीड़ आगे आगे जाती और पीछे पीछे चली आती थी, पुकार पुकार कर कहती थी, कि दाऊद की सन्तान को होशाना; धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है, आकाश में होशाना।

मत्ती 27:22

पीलातुस ने उन से पूछा; फिर यीशु को जो मसीह कहलाता है, क्या करूं? सब ने उस से कहा, वह क्रूस पर चढ़ाया जाए।

प्रेरितों के काम 12:22

और लोग पुकार उठे, कि यह तो मनुष्य का नहीं परमेश्वर का शब्द है।

प्रेरितों के काम 14:11

लोगों ने पौलुस का यह काम देखकर लुकाउनिया भाषा में ऊंचे शब्द से कहा; देवता हमारे पास उतर आए हैं।

Interlinear

Choose Theme