Home Bibles प्रेरितों के काम 1:12 · हिन्दी बाइबिल
प्रेरितों के काम 1:12 · हिन्दी बाइबिल

तब वे जैतून नाम के पहाड़ से जो यरूशलेम के निकट एक सब्त के दिन की दूरी पर है, यरूशलेम को लौटे।

Cross references

जकर्याह 14:4

और उस समय वह जलपाई के पर्वत पर पांव धरेगा, जो पूरब ओर यरूशलेम के साम्हने है; तब जलपाई का पर्वत पूरब से लेकर पच्छिम तक बीचोबीच से फटकर बहुत बड़ा खड्ड हो जाएगा; तब आधा पर्वत उत्तर की ओर और आधा दक्खिन की ओर हट जाएगा।

मत्ती 21:1

जब वे यरूशलेम के निकट पहुंचे और जैतून पहाड़ पर बैतफगे के पास आए, तो यीशु ने दो चेलों को यह कहकर भेजा।

मत्ती 24:3

और जब वह जैतून पहाड़ पर बैठा था, तो चेलों ने अलग उसके पास आकर कहा, हम से कह कि ये बातें कब होंगी? और तेरे आने का, और जगत के अन्त का क्या चिन्ह होगा?

मत्ती 24:20

उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उन के लिये हाय, हाय।

मत्ती 26:30

फिर वे भजन गाकर जैतून पहाड़ पर गए।।

लूका 21:37

और वह दिन को मन्दिर में उपदेश करता था; और रात को बाहर जाकर जैतून नाम पहाड़ पर रहा करता था।

लूका 24:50

तब वह उन्हें बैतनिरयाह तक बाहर ले गया, और अपने हाथ उठाकर उन्हें आशीष दी।

लूका 24:52

और वे उस को दण्डवत् करके बड़े आनन्द से यरूशलेम को लौट गए।

यूहन्ना 11:18

बैतनिरयाह यरूशलेम के समीप कोई दो मील की दूरी पर था।

Interlinear

Choose Theme