Home Bibles ☰ Books 2 तीमुथियुस 1:18 · हिन्दी बाइबिल
2 तीमुथियुस 1:18 · हिन्दी बाइबिल

(प्रभु करे, कि उस दिन उस पर प्रभु की दया हो)। और जो जो सेवा उस ने इफिसुस में की है उन्हें भी तू भली भांति जानता है।।

Cross references

1 राजा 17:20

तब उस ने यहोवा को पुकारकर कहा, हे मेरे परमेश्वर यहोवा ! क्या तू इस विधवा का बेटा मार डालकर जिसके यहां मैं टिका हूं, इस पर भी विपत्ति ले आया है?

भजन संहिता 130:3

हे याह, यदि तू अधर्म के कामों का लेखा ले, तो हे प्रभु कौन खड़ा रह सकेगा?

मत्ती 25:34

तब राजा अपनी दहिनी ओर वालों से कहेगा, हे मेरे पिता के धन्य लोगों, आओ, उस राज्य के अधिकारी हो जाओ, जो जगत के आदि से तुम्हारे लिये तैयार किया हुआ है।

लूका 1:72

कि हमारे बाप- दादों पर दया करके अपनी पवित्रा वाचा का स्मरण करे।

लूका 1:78

यह हमारे परमेश्वर की उसी बड़ी करूणा से होगा; जिस के कारण ऊपर से हम पर भोर का प्रकाश उदय होगा।

लूका 8:3

और हेरोदेस के भण्डारी खोजा की पत्नी योअन्ना और सूसन्नाह और बहुत सी और स्त्रियां: ये तो अपनी सम्पत्ति से उस की सेवा करती थीं।।

प्रेरितों के काम 19:1

और जब अपुल्लोस कुरिन्थुस में था, तो पौलुस ऊपर से सारे देश से होकर इफिसुस में आया, और कई चेलों को देखकर।

रोमियों 3:23

इसलिये कि सब ने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित है।

रोमियों 9:15

क्योंकि वह मूसा से कहता है, मैं जिस किसी पर दया करना चाहूं, उस पर दया करूंगा, और जिस किसी पर कृपा करना चाहूं उसी पर कृपा करूंगा।

1 कुरिन्थियों 16:8

परनतु मैं पेन्तिकुस्त तक इफिसुस में रहूंगा।

2 कुरिन्थियों 9:1

अब उस सेवा के विषय में जो पवित्रा लोगों के लिये की जाती है, मुझे तुम को लिखना अवश्य नहीं।

इफिसियों 2:4

परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है; अपने उस बड़े प्रेम के कारण, जिस से उस ने हम से प्रेम किया।

1 थिस्सलुनीकियों 2:19

भला हमारी आशा, या आनन्द या बड़ाई का मुकुट क्या है? क्या हमारे प्रभु यीशु के सम्मुख उसके आने के समय तुम ही न होगे?

Interlinear

Choose Theme