Home Bibles 2 शमूएल 6:1 · हिन्दी बाइबिल
2 शमूएल 6:1 · हिन्दी बाइबिल

( पवित्रा सन्दूक का यरूशलेम में पहुंचाया जाना ) फिर दाऊद ने एक और बार इस्राएल में से सब बड़े वीरों को, जो तीस हजार थे, इकट्ठा किया।

Cross references

2 शमूएल 5:1

( दाऊद के यरूशलेम में राज्य करने का आरम्भ ) तब इस्राएल के सब गोत्रा दाऊद के पास हेब्रोन में आकर कहने लगे, सुन, हम लोग और तू एक ही हाड़ मांस हैं।

1 राजा 8:1

तब सुलैमान ने इस्राएली पुरनियों को और गोत्रों के सब मुख्य पुरूष जो इस्राएलियों के पूर्वजों के घरानों के प्रधान थे,उनको भी यरूशलेम में अपने पास इस मनसा से इकट्ठा किया, कि वे यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर अर्थात् सियोन से ऊपर ले आएं।

1 इतिहास 13:1

और दाऊद ने सहस्त्रापतियों, शतपतियों और सब प्रधानों से सम्मति ली।

1 इतिहास 13:6

तब दाऊद सब इस्राएलियों को संग लेकर बाला को गया, जो किर्यत्यारीम भी कहलाता और यहूदा के भाग में था, कि परमेश्वर यहोवा का सन्दूक वहां से ले आए; वह तो करूबों पर विराजनेवाला है, और उसका नाम भी यही लिया जाता है।

1 इतिहास 13:13

तब दाऊद ने सन्दूक को अपने यहां दाऊदपुर में न लाया, परन्तु ओबेदेदोम नाम गती के यहां ले गया।

भजन संहिता 132:1

हे यहोवा, दाऊद के लिये उसकी सारी दुर्दशा को स्मरण कर;

Interlinear

Choose Theme