Home Bibles ☰ Books 2 शमूएल 22:17 · हिन्दी बाइबिल
2 शमूएल 22:17 · हिन्दी बाइबिल

उस ने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थांम लिया, और मुझे गहरे जल में से खींचकर बाहर निकाला।

Cross references

निर्गमन 2:10

जब बालक कुछ बड़ा हुआ तब वह उसे फिरौन की बेटी के पास ले गई, और वह उसका बेटा ठहरा; और उस ने यह कहकर उसका नाम मूसा रखा, कि मैं ने इसको जल से निकाल लिया।।

भजन संहिता 18:16

उस ने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थांम लिया, और गहिरे जल में से खींच लिया।

भजन संहिता 32:6

इस कारण हर एक भक्त तुझ से ऐसे समय में प्रार्थना करे जब कि तू मिल सकता है। निश्चय जब जल की बड़ी बाढ़ आए तौभी उस भक्त के पास न पहुंचेगी।

भजन संहिता 59:1

हे मेरे परमेश्वर, मुझ को शत्रुओं से बचा, मुझे ऊंचे स्थान पर रखकर मेरे विरोधियों से बचा,

भजन संहिता 93:3

हे यहोवा, महानदों का कोलाहल हो रहा है, महानदों का बड़ा शब्द हो रहा है, महानद गरजते हैं।

भजन संहिता 124:4

हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;

भजन संहिता 130:1

हे यहोवा, मैं ने गहिरे स्थानों में से तुझ को पुकारा है!

भजन संहिता 144:7

अपने हाथ ऊपर से बढ़ाकर मुझे महासागर से उबार, अर्थात् परदेशियों के वश से छुड़ा।

यशायाह 43:2

जब तू जल में होकर जाए, मैं तेरे संग संग रहूंगा और जब तू नदियों में होकर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेंगी; जब तू आग में चले तब तुझे आंच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी।

विलापगीत 3:54

मेरे सिर पर से जल बह गया, मैं ने कहा, मैं अब नाश हो गया।

प्रकाशितवाक्य 17:15

फिर उस ने मुझ से कहा, कि जो पानी तू ने देखे, जिन पर वेश्या बैठी है, वे लोग, और भीड़ और जातियां, और भाषा हैं।

Interlinear

Choose Theme