Home Bibles 2 शमूएल 12:20 · हिन्दी बाइबिल
2 शमूएल 12:20 · हिन्दी बाइबिल

तब दाऊद भूमि पर से उठा, और नहाकर तेल लगाया, और वस्त्रा बदला; तब यहोवा के भवन में जाकर दणडवत् की; फिर अपने भवन में आया; और उसकी आज्ञा पर रोटी उसको परोसी गई, और उस ने भोजन किया।

Cross references

रूत 3:3

तू स्नान कर तेल लगा, वस्त्रा पहिनकर खलिहान को जा; परन्तु जब तक वह पुरूष खा पी न चुके तब तक अपने को उस पर प्रगट न करना।

1 शमूएल 15:25

परन्तु अब मेरे पाप को क्षमा कर, और मेरे साथ लौट आ, कि मैं यहोवा को दण्डवत् करूं।

1 शमूएल 15:31

तब शमूएल लौटकर शाऊल के पीछे गया; और शाऊल ने यहोवा का दण्डवत् की।

2 शमूएल 6:17

और लोग यहोवा का सन्दूक भीतर ले आए, और उसके स्थान में, अर्थात् उस तम्बू में रखा, जो दाऊद ने उसके लिये खड़ा कराया था; और दाऊद ने यहोवा के सम्मुख होमबलि और मेलबलि चढ़ाए।

2 शमूएल 7:18

तब दाऊद राजा भीतर जाकर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, हे प्रभु यहोवा, क्या कहूं, और मेरा घराना क्या है, कि तू ने मुझे यहां तक पहुंचा दिया है?

अय्यूब 1:20

तब अरयूब उठा, और बागा फाड़, सिर मुंड़ाकर भूमि पर गिरा और दणडवत् करके कहा,

अय्यूब 2:10

उस ने उस से कहा, तू एक मूढ़ स्त्री की सी बातें करती है, क्या हम जो परमेश्वर के हाथ से सुख लेते हैं, दु:ख न लें? इन सब बातों में भी अरयूब ने अपने मुंह से कोई पाप नहीं किया।

भजन संहिता 39:9

मैं गूंगा बन गया और मुंह न खोला; क्योंकि यह काम तू ही ने किया है।

सभोपदेशक 9:8

तेरे वस्त्रा सदा उजले रहें, और तेरे सिर पर तेल की घटी न हो।।

विलापगीत 3:39

सो जीवित मनुष्य क्यों कुड़कुड़ाए? और पुरूष अपने पाप के दण्ड को क्यों बुरा माने?

मत्ती 6:17

परन्तु जब तू उपवास करे तो अपने सिर पर तेल मल और मुंह धो।

Interlinear

Choose Theme