Home Bibles ☰ Books 2 कुरिन्थियों 2:12 · हिन्दी बाइबिल
2 कुरिन्थियों 2:12 · हिन्दी बाइबिल

और जब मैं मसीह का सुसमाचार, सुनाने को त्रोआस में आया, और प्रभु ने मेरे लिये एक द्वार खोल दिया।

Cross references

प्रेरितों के काम 14:27

वहां पहुंचकर, उन्हों ने कलीसिया इकट्ठी की और बताया, कि परमेश्वर ने हमारे साथ होकर कैसे बड़े बड़े काम किए! और अन्यजातियों के लिये विश्वास का द्वार खोल दिया।

प्रेरितों के काम 16:8

सो मूसिया से होकर वे त्रोआस में आए।

प्रेरितों के काम 20:1

जब हुल्लड़ थम गया, तो पौलुस ने चेलों को बुलवाकर समझाया, और उन से विदा होकर मकिदुनिया की और चल दिया।

प्रेरितों के काम 20:8

जिस अटारी पर हम इकट्ठे थे, उस में बहुत दीये जल रहे थे।

रोमियों 1:1

पौलुस की ओर से जो यीशु मसीह का दास है, और पे्ररित होने के लिये बुलाया गया, और परमेश्वर के उस सुसमाचार के लिये अलग किया गया है।

1 कुरिन्थियों 16:9

क्योंकि मेरे लिये एक बड़ा और उपयोगी द्वार खुला है, और विरोधी बहुत से हैं।।

कुलुस्सियों 4:3

और इस के साथ ही साथ हमारे लिये भी प्रार्थना करते रहो, कि परमेश्वर हमारे लिये वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोल दे, कि हम मसीह के उस भेद का वर्णन कर सकें जिस के कारण मैं कैद में हूं।

प्रकाशितवाक्य 3:7

और फिलेदिलफिया की कलीसिया के दूत को यह लिख, कि, जो पवित्रा और सत्य है, और जो दाऊद की कुंजी रखता है, जिस के खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता और बन्द किए हुए को कोई खोल नहीं सकता, वह यह कहता है, कि।

Interlinear

Choose Theme