Home Bibles ☰ Books 2 इतिहास 12:4 · हिन्दी बाइबिल
2 इतिहास 12:4 · हिन्दी बाइबिल

और उस ने यहूदा के गढ़वाले नगरों को ले लिया, और यरूशलेम तक आया।

Cross references

2 राजा 18:17

तौभी अश्शूर के राजा ने तर्त्तान, रबसारीस और रबशाके को बड़ी सेना देकर, लाकीश से यरूशलेम के पास हिजकिरयाह राजा के विरूद्ध भेज दिया। सो वे यरूशलेम को गए और वहां पहुंचकर ऊपर के पोखरे की नाली के पास धेबियों के खेत की सड़क पर जाकर खड़े हुए।

2 इतिहास 11:5

सो रहूबियाम यरूशलेम में रहने लगा, और यहूदा में बचाव के लिये ये नगर दृढ़ किए,

यशायाह 8:8

और वह यहूदा पर भी चढ़ आएगा, और बढ़ते बढ़ते उस पर चढ़ेगा और गले तक पहुंचेगा; और हे इम्मानुएल, तेरा समस्त देश उसके पंखों के फैलने से ढंप जाएगा।।

यशायाह 10:11

क्या उसी प्रकार मैं यरूशलेम से और उसकी मूरतों से भी न करूं?

यशायाह 36:1

हिजकिरयाह राजा के चौदहवें वर्ष में, अश्शूर के राजा सन्हेरीब ने यहूदा के सब गढ़वाले नगरों पर चढ़ाई करके उनको ले लिया।

यिर्मयाह 5:10

शहरपनाह पर चढ़के उसका नाश तो करो, तौभी उसका अन्त मत कर डालो; उसकी जड़ रहने दो परन्तु उसकी डालियों को तोड़कर फेंक दो, क्योंकि वे यहोवा की नहीं हैं।

Interlinear

Choose Theme