Home Bibles ☰ Books 1 तीमुथियुस 2:11 · हिन्दी बाइबिल
1 तीमुथियुस 2:11 · हिन्दी बाइबिल

और स्त्री को चुपचाप पूरी आधीनता में सीखना चाहिए।

Cross references

उत्पत्ति 3:16

फिर स्त्री से उस ने कहा, मै तेरी पीड़ा और तेरे गर्भवती होने के दु:ख को बहुत बढ़ाऊंगा; तू पीड़ित होकर बालक उत्पन्न करेगी; और तेरी लालसा तेरे पति की ओर होगी, और वह तुझ पर प्रभुता करेगा।

एस्तेर 1:20

और जब राजा की यह आज्ञा उसके सारे राज्य में सुनाई जाएगी, तब सब पत्नियां छोटे, बड़े, अपने अपने पति का आदरमान करती रहेंगी।

1 कुरिन्थियों 11:3

सो मैं चाहता हूं, कि तुम यह जान लो, कि हर एक पुरूष का सिर मसीह है: और स्त्री का सिर पुरूष है: और मसीह का सिर परमेश्वर है।

1 कुरिन्थियों 14:34

स्त्रियां कलीसिया की सभा में चुप रहें, क्योंकि उन्हें बातें करने की आज्ञा नहीं, परन्तु आधीन रहने की आज्ञा है: जैसा व्यवस्था में लिखा भी है।

इफिसियों 5:22

हे पत्नियों, अपने अपने पति के ऐसे अधीन रहो, जैसे प्रभु के।

कुलुस्सियों 3:18

हे पत्नियो, जेसा प्रभु में उचित है, वैसा ही अपने अपने पति के आधीन रहो।

तीतुस 2:5

और संयमी, पतिव्रता, घर का कारबार करनेवाली, भली और अपने अपने पति के आधीन रहनेवाली हों, ताकि परमेश्वर के वचन की निन्दा न होने पाए।

1 पतरस 3:1

हे पत्नियों, तुम भी अपने पति के आधीन रहो।

1 पतरस 3:5

और पूर्वकाल में पवित्रा स्त्रियां भी, जो परमेश्वर पर आशा रखती थीं, अपने आप को इसी रीति से संवारती और अपने अपने पति के आधीन रहती थीं।

Interlinear

Choose Theme