Cross references
यशायाह 40:1
तुम्हारा परमेश्वर यह कहता है, मेरी प्रजा को शान्ति दो, शान्ति!
यिर्मयाह 51:61
और यिर्मयाह ने सरायाह से कहा, जब तू बाबुल में पहुंचे , तब अपश्य ही ये सब वचन पड़ना,
लूका 21:28
जब ये बातें होने लगें, तो सीधे होकर अपने सिर ऊपर उठाना; क्योंकि तुम्हारा छुटकारा निकट होगा।।
1 थिस्सलुनीकियों 5:11
इस कारण एक दूसरे को शान्ति दो, और एक दूसरे की उन्नति के कारण बनो, निदान, तुम ऐसा करते भी हो।।
1 थिस्सलुनीकियों 5:14
और हे भाइयों, हम तुम्हें समझाते हैं, कि जो ठीक चाल नहीं चलते, उन को समझाओ, कायरों को ढाढ़स दो, निर्बलों को संभालो, सब की ओर सहनशीलता दिखाओ।
इब्रानियों 10:24
और प्रेम, और भले कामों में उस्काने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें।
इब्रानियों 12:12
इसलिये ढीले हाथों और निर्बल घुटनों को सीधे करो।