Home Bibles ☰ Books 1 शमूएल 1:12 · हिन्दी बाइबिल
1 शमूएल 1:12 · हिन्दी बाइबिल

जब वह यहोवा के साम्हने ऐसी प्रार्थना कर रही थी, तब एली उसके मुंह की ओर ताक रहा था।

Cross references

लूका 11:8

मैं तुम से कहता हूं, यदि उसका मित्रा होने पर भी उसे उठकर न दे, तौभी उसके लज्जा छोड़कर मांगने के कारण उसे जितनी आवश्यकता हो उतनी उठकर देगा।

लूका 18:1

फिर उस ने इस के विषय में कि नित्य प्रार्थना करना और हियाव न छोड़ना चाहिए उन से यह दृष्टान्त कहा।

इफिसियों 6:18

और हर समय और हर प्रकार से आत्मा में प्रार्थना, और बिनती करते रहो, और इसी लिये जागते रहो, कि सब पवित्रा लोगों के लिये लगातार बिनती किया करो।

कुलुस्सियों 4:2

प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उस में जागृत रहो।

1 थिस्सलुनीकियों 5:17

निरन्तर प्रार्थना मे लगे रहो।

याकूब 5:16

इसलिये तुम आपस में एक दूसरे के साम्हने अपने अपने पापों को मान लो; और एक दूसरे के लिये प्रार्थना करो, जिस के चंगे हो जाओ; धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है।

Interlinear

Choose Theme