Home Bibles 1 कुरिन्थियों 5:6 · हिन्दी बाइबिल
1 कुरिन्थियों 5:6 · हिन्दी बाइबिल

तुम्हारा घमण्ड करना अच्छा नहीं; क्या तुम नहीं जानते, कि थोड़ा सा खमीर पूरे गूंधे हुए आटे को खमीर कर देता है।

Cross references

मत्ती 13:33

उस ने एक और दृष्टान्त उन्हें सुनाया; कि स्वर्ग का राज्य खमीर के समान है जिस को किसी स्त्री ने लेकर तीन पसेरी आटे में मिला दिया और होते होते वह सब खमीर हो गया।।

मत्ती 16:6

यीशु ने उन से कहा, देखो; फरीसियों और सदूकियों के खमीर से चौकस रहना।

लूका 13:21

वह खमीर के समान है, जिस को किसी स्त्री ने लेकर तीन पसेरी आटे में मिलाया, और होते होते सब आटा खमीर हो गया।।

1 कुरिन्थियों 3:21

इसलिये मनुष्यों पर कोई घमण्ड न करे, क्योंकि सब कुछ तुम्हारा है।

1 कुरिन्थियों 4:18

कितने तो उसे फूल गए हैं, मानों मैं तुम्हारे पास आने ही का नहीं।

1 कुरिन्थियों 5:2

और तुम शोक तो नहीं करते, जिस से ऐसा काम करनेवाला तुम्हारे बीच में से निकाला जाता, परन्तु घमण्ड करते हो।

1 कुरिन्थियों 15:33

धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्रा को बिगाड़ देती है।

गलातियों 5:9

थोड़ा सा खमीर सारे गूंधे हुए आटे को खमीर कर डालता है।

2 तीमुथियुस 2:17

और उन का वचन सड़े- घाव की नाईं फैलता जाएगा: हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं।

याकूब 4:16

पर अब तुम अपनी ड़ींग पर घमण्ड करते हो; ऐसा सब घमण्ड बुरा होता है।

Interlinear

Choose Theme