Home Bibles ☰ Books 1 कुरिन्थियों 13:10 · हिन्दी बाइबिल
1 कुरिन्थियों 13:10 · हिन्दी बाइबिल

परन्तु जब सर्वसिद्ध आएगा, तो अधूरा मिट जाएगा।

Cross references

यशायाह 24:23

तब चन्द्रमा संकुचित हो जाएगा और सूर्य लज्जित होगा; क्योंकि सेनाओं का यहोवा सिरयोन पर्वत पर और यरूशलेम में अपनी प्रजा के पुरनियों के साम्हने प्रताप के साथ राज्य करेगा।।

यशायाह 60:19

फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चान्दनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्वर तेरी शोभा ठहरेगा।

1 कुरिन्थियों 13:12

अब हमें दर्पण में धुंधला सा दिखाई देता है; परन्तु उस समय आमने साम्हने देखेंगे, इस समय मेरा ज्ञान अधूरा है; परन्तु उस समय ऐसी पूरी रीति से पहिचानूंगा, जैसा मैं पहिचाना गया हूं।

2 कुरिन्थियों 5:7

क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं।

प्रकाशितवाक्य 21:22

और मैं ने उस में कोई मंदिर न देखा, क्योंकि सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, और मेम्ना उसका मंदिर हैं।

प्रकाशितवाक्य 22:4

और उसका मुंह देखेंगे, और उसका नाम उन के माथों पर लिखा हुआ होगा।

Interlinear

Choose Theme