1 इतिहास 7:13 · हिन्दी बाइबिल
नप्ताली के पुत्रा, एहसीएल, गूनी, येसेर और शल्लूम थे, ये बिल्हा के पोते थे।
Cross references
उत्पत्ति 30:3
राहेल ने कहा, अच्छा, मेरी लौंडी बिल्हा हाजिर है: उसी के पास जा, वह मेरे घुटनों पर जनेगी, और उसके द्वारा मेरा भी घर बसेगा।
उत्पत्ति 35:22
जब इस्राएल उस देश में बसा था, तब एक दिन ऐसा हुआ, कि रूबेन ने जाकर अपने पिता की रखेली बिल्हा के साथ कुकर्म किया : और यह बात इस्राएल को मालूम हो गई।।
उत्पत्ति 46:24
और नप्ताली के पुत्रा, यहसेल, गूनी, सेसेर, और शिल्लेम थे।
गिनती 26:48
और नप्ताली के पुत्रा जिस से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् यहसेल, जिस से यहसेलियों का कुल चला; और गूनी, जिस से गूनियों का कुल चला;
गिनती 26:49
येसेर, जिस से येसेरियों का कुल चला; और शिल्लेम, जिस से शिल्लेमियों का कुल चला।