Home Bibles ☰ Books 1 इतिहास 3:1 · हिन्दी बाइबिल
1 इतिहास 3:1 · हिन्दी बाइबिल

दाऊद के पुत्रा जो हेब्रोन में उस से उत्पन्न हुए वे ये हैं : जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोआम से, दूसरा दानिरयेल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ।

Cross references

यहोशू 15:56

मिज्रेल, योकदाम, जानोह,

1 शमूएल 25:39

नाबाल के मरने का हाल सुनकर दाऊद ने कहा, धन्य है यहोवा जिस ने नाबाल के साथ मेरी नामधराई का मुक मा लड़कर अपने दास को बुराई से रोक रखा; और यहोवा ने नाबाल की बुराईको उसी के सिर पर लाद दिया है। तब दाऊद ने लोगों को अबीगैल के पास इसलिये भेजा कि वे उस से उसकी पत्नी होने की बातचीत करें।

1 शमूएल 27:3

और दाऊद और उसके जन अपने अपने परिवार समेत गत में आकीश के पास रहने लगे। दाऊद तो अपनी दो स्त्रियों के साथ, अर्थात् यिज्रेली अहीनोअब, और नाबाल की स्त्री कर्मेली अबीगैल के साथ रहा।

2 शमूएल 3:1

शाऊल के घराने और दाऊद के घराने के मध्य बहुत दिन तक लड़ाई होती रही; परन्तु दाऊद प्रबल होता गया, और शाऊल का घराना निर्बल पड़ता गया।

2 शमूएल 3:2

और हेब्रोन में दाऊद के पुत्रा उत्पन्न हुए; उसका जेठा बेटा अम्नोन था, जो यिज्रेली अहीनोअम से उत्पन्न हुआ था;

2 शमूएल 5:13

जब दाऊद हेब्रोन से आया तब उसके बाद उस ने यरूशलेम की और और रखेलियां रख लीं, और पत्नियां बना लीं; और उसके और बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

2 शमूएल 13:1

इसके बाद तामार नाम एक सुन्दरी जो दाऊद के पुत्रा अबशालोम की बहिन थी, उस पर दाऊद का पुत्रा अम्नोन मोहित हुआ।

2 शमूएल 13:29

तो अबशालोम के सेवकों ने अम्नोन के साथ अबशालोम की आज्ञा के अनुसार किया। तब सब राजकुमार उठ खड़े हुए, और अपने अपने खच्चर पर चढ़कर भाग गए।

1 इतिहास 28:5

और मेरे सब पुत्रों में से ( यहोवा ने तो मुझे बहुत पुत्रा दिए हैं ) उस ने मेरे पुत्रा सुलैमान को चुन लिया है, कि वह इस्राएल के ऊपर यहोवा के राज्य की गद्दी पर विराजे।

Interlinear

Choose Theme