1 इतिहास 27:32 · हिन्दी बाइबिल
और दाऊद का भतीजा योनातान एक समझदार मंत्री और शास्त्री था, और किसी हक्मोनी का पुत्रा एहीएल राजपुत्रों के संग रहा करता था।
Cross references
2 शमूएल 13:3
अम्नोन के योनादाब नाम एक मित्रा था, जो दाऊद के भाई शिमा का बेटा था; और वह बड़ा चतुर था।
2 शमूएल 21:21
जब उस ने इस्राएल को ललकारा, तब दाऊद के भाई शिमा के पुत्रा यहोनातान ने उसे मारा।
1 इतिहास 11:11
दाऊद के शूरवीरों की नामावली यह है, अर्थात् किसी हक्मोनी का पुत्रा याशोबाम जो तीसों में मुखय थ, उस ने तीन सै पुरूषों पर भाला चला कर, उन्हें एक ही समय में मार डाला।
1 इतिहास 20:7
जब उस ने इस्राएलियों को ललकारा, तब दाऊद के भाई शिमा के पुत्रा योनातान ने उसको मारा।