Home Bibles 1 इतिहास 18:6 · हिन्दी बाइबिल
1 इतिहास 18:6 · हिन्दी बाइबिल

तब दाऊद ने दमिष्क के अराम में सिपाहियों की चौकियां बैठाई; सो अरामी दाऊद के अधीन होकर भेंट ले आने लगे। और जहां जहां दाऊद जाता, वहां वहां यहोवा उसको जय दिलाता था।

Cross references

1 शमूएल 18:14

और दाऊद अपनी समस्त चाल में बुद्धिमानी दिखाता था; और यहोवा उसके साथ साथ था।

1 इतिहास 17:8

और जहां कहीं तू आया और गया, वहां मैं तेरे संग रहा, और तेरे सब शत्रुओं को तेरे साम्हने से नष्ट किया है। अब मैं तेरे नाम को पृथ्वी के बड़े बड़े लोगों के नामो के समान बड़ा कर दूंगा।

1 इतिहास 18:2

फिर उस ने मोआबियों का भी जीत लिया, और मोआबी दाऊद के अधीन होकर भेंट लाने लगे।

भजन संहिता 18:43

तू ने मुझे प्रजा के झगड़ों से भी छुड़ाया; तू ने मुझे अन्यजातियों का प्रधान बनाया है; जिन लोगों को मैं जानता भी न था वे मेरे अधीन हो गये।

भजन संहिता 121:8

यहोवा तेरे आने जाने में तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा।।

नीतिवचन 21:31

युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है।।

Interlinear

Choose Theme