Home Bibles 1 इतिहास 11:15 · हिन्दी बाइबिल
1 इतिहास 11:15 · हिन्दी बाइबिल

और तीसों मुख्य पुरूषों में से तीन दाऊद के पास चट्टान को, अर्थात् अदुल्लाम नाम गुफा में गए, और पलिश्तियों की छावन रपाईम नाम तराई में पड़ी इई थी।

Cross references

यहोशू 12:15

एक, लिब्ना का राजा; एक, अदुल्लाम का राजा;

यहोशू 15:8

फिर वही सिवाना हिन्नोम के पुत्रा की तराई से होकर यबूस (जो यरूशलेम कहलाता है) उसकी दक्खिन अलंग से बढ़ते हुए उस पहाड़ की चोटी पर पहुंचा, जो पश्चिम की ओर हिन्नोम की तराई के साम्हने और रपाईम की तराई के उत्तरवाले सिरे पर है;

1 शमूएल 22:1

और दाऊद वहां से चला, और अदुल्लाम की गुफा में पहुंचकर बच गया; और यह सुनकर उसके भाईं, वरन उसके पिता का समस्त घराना वहां उसके पास गया।

2 शमूएल 5:18

तब पलिश्ती आकर रपाईम नाम तराई में फैल गए।

2 शमूएल 5:22

फिर दूसरी बार पलिश्ती चढ़ाई करके रपाईम नाम तराई में फैल गए।

2 शमूएल 23:13

फिर तीसों मुख्य सरदारों में से तीन जन कटनी के दिनों में दाऊद के पास अदुल्लाम नाम गुफ़ा में आए, और पलिश्तियों का दल रपाईम नाम तराई में छावनी किए हुए था।

1 इतिहास 12:4

और गिबोनी यिशमायाह जो तीसों में से एक वीर और उनके ऊपर भी था; फिर यिर्मयाह, यहजीएल, योहानान, गदेरावासी योजाबाद।

1 इतिहास 14:9

और पलिश्ती आए और रपाईम नाम तराई में धावा मारा।

यशायाह 17:5

और ऐसा होगा जैसा लवनेवाला अनाज काटकर बालों को अपनी अंकवार में समेटे वा रपाईम नाम तराई में कोई सिला बीनता हो।

मीका 1:15

हे मारेशा की रहनेवाली मैं फिर तुझ पर एक अधिकारी ठहराऊंगा, और इस्राएल के प्रतिष्ठित लोगों को अदुल्लाम में आना पड़ेगा।

Interlinear

Choose Theme